फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अनियमितताओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
कोटली में विकास कार्यों का जायजा लेते विधायक अनिल शर्मा। संवाद
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। उपमंडल कोटली में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सदर मंडी के विधायक अनिल शर्मा ने सख्त रुख अपनाया। सोमवार को क्षेत्र के दौरे के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों में पाई गई अनियमितताओं पर अधिकारियों को फटकार लगाई। स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के लिए आए धन का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कोटली के वार्ड 1 अरनोडी में स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने घरवाण से अरनोडी तक प्रस्तावित सड़क का निरीक्षण किया, जो आगे सूराडी रोड से जुड़ेगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
विधायक ने सिविल अस्पताल कोटली के समीप सड़क निर्माण का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ चुन्नीलाल आजाद और जेई को कार्य में पाई गई त्रुटियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि स्टोन का आकार 4 बाई 4 होना चाहिए। इसे 4 बाई 2 में किया गया है, जिसे समय रहते दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोटली क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। आवश्यकता के अनुसार सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी तरह कानूनी तरीके से होनी चाहिए।
दौरे के दौरान उन्होंने कून का तर में बन रहे बैली ब्रिज के निर्माण को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली। उसमें पाई गई कमियों को शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि कार्य में जल्द सुधार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें