फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शहर में नालों के तटीकरण के लिए किया अवलोकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी के अलग-अलग वार्डों में कहर बरपाने वाले नालों के तटीकरण की कवायद शुरू हो गई है। नगर निगम के आयुक्त रोहित राठौर ने मंगलवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कमांद के विशेषज्ञ डाॅ. विजय गुप्ता और डाॅ. उदय के साथ निगम क्षेत्र के सभी नालों और भूस्खलन वाली जगहों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

नगर निगम के पैलेस कॉलोनी वार्ड के जेल रोड से लेकर सैण क्षेत्र, खलियार, पुरानी मंडी, पड्डल, नेला, मंगवाईं, थनेहड़ा समेत बैहना वार्ड में नालों और भूस्खलन वाले स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित वार्ड के पार्षद भी मौजूद रहे। नगर निगम ने आईआईटी के विशेषज्ञों से नालों के तटीकरण के लिए जायजा लेने का आग्रह किया है। आईआईटी के विशेषज्ञ नालों के पुराने रूट समेत रौद्र रूप धारण करने के कारणों का पता भी लगाएंगे। इन सभी बिंदुओं को केंद्र में रख कर ही नालों के तटीकरण की डीपीआर तैयार की जाएगी।
...

बरसात में नालों ने मचाई थी तबाही
29 और 30 जून को मंडी शहर के वार्ड पैलेस कॉलोनी 1 और 2 में जोनल अस्पताल मंडी से लेकर जेलरोड तक 4 नालों ने रौद्र रूप धारण कर लिया था। सैकड़ों गाड़ियां फ्लैश फ्लड की चपेट में आई थीं। पैलेस कॉलोनी-2 में गाड़ियों को नाले से निकालते समय तीन लोगों की मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन

...
नगर निगम क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से बहने वाले नालों का आईआईटी के विशेषज्ञों के साथ मिलकर निरीक्षण किया गया। नालों के तटीकरण के लिए आईआईटी के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। जल्दी डीपीआर तैयार कर तटीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

-रोहित राठौर, आयुक्त, नगर निगम मंडी
.....................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें