जोगिंद्रनगर अस्पताल में करवाचौथ पर्व पर उपचाराधीन मरीजों को उपचार दिलाती नर्सिंग स्टॉफ। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। करवाचौथ पर्व के अवसर पर रविवार को जोनल अस्पताल मंडी और जोगिंद्रनगर सहित जिलेभर के अस्पतालों में तैनात नर्सिंग स्टॉफ ने व्रत रखकर अपनी ड्यूटी निभाई। जोगिंद्रनगर अस्पताल की स्टाफ नर्स हिमाचली, रंजना, दिनेश, अमन कौर, मनीषा, नीलम, विमला, नितेश आदि ने आपातकालीन वार्ड में उपचाराधीन मरीजों की सेवा कर अपना दिन बिताया। अस्पताल की मैटनर्स सोमा देवी ने बताया कि उन्हें इस त्योहार पर अवकाश नहीं मिलता है, लेकिन इस दिन वे पति धर्म निभाने के साथ-साथ मरीजों की सेवा करने का अवसर भी पाती हैं। संवाद