फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एनटीपीसी के खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। भोपाल में रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 45वीं जूनियर एवं 8वीं इंटर स्टेट नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में एनटीपीसी साई के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

टीम के 10 खिलाड़ियों ने दो रजत पदक सहित कई सराहनीय उपलब्धियां हासिल कीं। कुल्लू, किन्नौर, शिमला, बिलासपुर और रामपुर से आए इन युवा खिलाड़ियों में सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन नेहा (कुल्लू) ने कर रजत पदक जीता। महिला टीम में आराधना, नव्या, साक्षी देवी और श्रेया चंदेल ने वुमन फोर (4) इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया।
प्रिया (बिलासपुर) और नम्रता (किन्नौर) की जोड़ी ने पेयर (2) इवेंट में चौथा स्थान प्राप्त किया। पलक जोगटा (रामपुर) ने भी चौथा स्थान हासिल किया। शिमला की गौरिका ठाकुर और श्रुति ने सेमीफाइनल तक पहुंचकर अपने हुनर का परिचय दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें