एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला जलाते हुए।
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर कॉलेज में सोमवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एसएससी परीक्षा में हुई धांधली को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों और शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज एवं अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया और इस्तीफे की मांग की।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले नागरिकों पर बल प्रयोग क्यों किया गया। इस मौके पर मोहित कुमार, जुबैर अख्तर, दिव्या ठाकुर, हर्ष कुमार, अनुराग राणा, संजय, संजना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद