फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लडभड़ोल में एनएसएस शिविर संपन्न

विज्ञापन
लडभड़ोल कॉलेज में सामूहिक चित्र में स्वयंसेवी। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रकाश चंद ने की, जबकि शिविर के संचालन में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजीव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन

समापन समारोह के दौरान स्वयंसेवकों की ओर से शिविर अवधि में की गई विभिन्न गतिविधियों स्वच्छता अभियान, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, श्रमदान, व्यक्तित्व विकास एवं कौशल संवर्धन से जुड़े कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य प्रकाश चंद ने एनएसएस स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजीव कुमार ने सभी स्वयंसेवकों, शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें