फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अब छूटेगा पीठ का बोझा, नेरी-बाड़ू पहुंचेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के नेरी और बाड़ू गांव के बाशिंदों की पीठ से बोझे का भार छूटने वाला है। गांव के लिए बनाई जाने वाली सड़क को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की स्वीकृति मिल गई है। इससे ग्रामीणों में भी खुशी झलक रही है। नेरी और बाड़ू गांव के बाशिंदों तेज राम, रामकृष्ण, खेमचंद और दुनी राम ने कहा कि गांवों के लिए यह राहत की बात है। आजादी के बाद से ही ग्रामीण पीठ पर बोझा ढोते आए हैं। सड़क का निर्माण होने से राहत मिलेगी। सात किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं होने से यह सड़क लंबे समय से निर्माण की प्रतीक्षा में थी। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस सड़क के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग बजट का प्रावधान करे ताकि उक्त गांव जल्द से जल्द सड़क सुविधा से जुड़ सकें। संपर्क मार्ग तत्तापानी के साथ जुड़ेगा। इससे ग्रामीणों को रामपुर, शिमला और किन्नौर जाने के लिए सुंदरनगर जाने की जरूरत नहीं है।
........
सुकेत वन प्रभाग के तहत नेरी से बाड़ू सड़क के निर्माण के लिए एचपीपीडब्ल्यूडी के पक्ष में 4.8825 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन की स्वीकृति दी गई है। वन विभाग सुंदरनगर के प्रयास से महज आठ महीने में ही प्रिंसिपल अप्रूवल दिलवा दी।
विज्ञापन

-राकेश कटोच, सुकेत वन मंडल अधिकारी सुंदरनगर
....
कांग्रेस सरकार के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सलापड़-तत्तापानी सड़क का दौरा करते हुए वन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को उक्त सड़क निर्माण के लिए केस तैयार करने के दिशा निर्देश दिए थे। फाॅरेस्ट क्लीयरेंस की स्वीकृति की बड़ी सौगात मिली है।
विज्ञापन

-सोहन लाल ठाकुर, पूर्व सीपीएस
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें