फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर शहर में अब एनपीआर कैमरे से होंगे ऑनलाइन चालान

Thu, 12 Feb 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में यातायात नियमों की पालना करवाने के लिए पुलिस विभाग का हाईटेक सिस्टम लागू हो गया है। ऐसे में अब नियमों की उल्लंघना पर पुलिस के जवान ही नहीं, एनपीआर कैमरे भी वाहनों के ऑनलाईन चालान काटेंगे।
विज्ञापन

पुलिस थाना चौक पर स्थापित नंबर प्लेट रीडर (एनपीआर) कैमरों की नजर में बिना हेल्मेट, सीट बेल्ट के ऑनलाइन चालान सबसे अधिक सक्रिय होंगे। इसके अलावा पुलिस विभाग में शामिल यातायात नियमों की अवेहलना पर भी ऑनलाइन चालान कैमरों से कटेगा।
मंडी-पठानकोट हाईवे पर हाईटेक कैमरे से तेज रफ्तार वाहन और पुलिस की आंखों में धूल झोंककर भागने वाले वाहन चालकों पर भी नकेल कसेगी। इससे पहले शहर में यातायात नियमों की उल्लंघन पर पुलिस के जवान नाकाबंदी कर कार्रवाई अमल में लाते थे। अब शहर में पुलिस विभाग की हाईटेक प्रणाली लागू हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि मंडी जिला समेत प्रदेश के विभिन्न हाईवे पर हाईटैक कैमरे अरसे से यातायात नियमों की अवेहलना पर ऑनलाइन चालान काट रहे हैं। इसी कड़ी में अब जोगिंद्रनगर भी जुड़ गया है। बुधवार को शहर के पुलिस थाना चौक पर स्थापित एनपीआर कैमरों से दोपहर बाद तक करीब 15 वाहनों के ऑनलाइन चालान कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें