फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अब रात को भी सताएगी गर्मी, 22 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से हल्की बारिश की आशंका, लेकिन तापमान में नहीं पड़ेगा फर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में अब रात के समय भी गर्मी सताएगी। पिछले 24 घंटों में आसमान में आंशिक बादल छाने से रात के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान जिले में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22. 1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को जिले में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था। आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे जबकि पहली जून को जिले में कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज के साथ हवाएं चलने की भी उम्मीद जताई गई है। इससे दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आने की आशंका जताई गई है जबकि रात के समय तापमान में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 3 जून के बाद फिर से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें