फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दिल्ली के रोहित ने जीती गुरुकोठा दंगल की बड़ी माली

विज्ञापन
विज्ञापन
400 से अधिक पहलवानों ने दिखाया अपना दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र के गुरुकोठा गांव में वीरवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। दंगल कमेटी अध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि इस विशाल दंगल में प्रदेश और बाहरी राज्यों से 400 से अधिक पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। बड़ी माली में दिल्ली के रोहित और कैथल के संजय के बीच रोचक मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने अपने बेहतरीन दाव पेंच लगा कर मुकाबले को रोचक बना दिया। अंत में दिल्ली के पहलवान रोहत ने संजय को पटखनी देते हुए बड़ी माली अपने नाम की, जबकि छोटी माली में हरियाणा के रमन ने दियारगी नाचन के विजय को हरा कर जीत हासिल की। आयोजकों की ओर से बड़ी माली के विजेता पहलवान को 11 हजार और उप विजेता को 9 हजार रुपये की राशि तथा छोटी माली विजेता को 9 हजार और उप विजेता को 75 00 रुपये नकद पुरस्कार से नवाजा। इस मौके पर आयोजन कमेटी अध्यक्ष नरेश राठौर, सीताराम शर्मा, तेज सिंह, टेकचंद, नारायण सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें