फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गृहकर देने में आनाकानी करने वालों को जारी होंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम को इस साल अब तक गृहकर से 1.20 करोड़ की आय प्राप्त हुई है। जिन वार्डों के लोगों को नगर निगम ने गृहकर के बिल जारी किए हैं उन वार्डों के लिए सब्सिडी की अवधि खत्म हो गई है। इसलिए गृहकर की अदायगी पर 10 प्रतिशत की छूट नहीं मिलेगी। जिन्होंने गृहकर की अदायगी नहीं की है उन्हें अब नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम नए वार्डों को छोड़ कर अभी तक नगर परिषद के समय के पुराने 13 वार्डों से ही गृहकर वसूल रहा है। नगर निगम बनने पर नए शामिल वार्डों में संपत्तियों का सर्वे और गृहकर का निर्धारण अभी तक नहीं हो पाया है। पुरानी मंडी, खलियार, जेल रोड, सुहड़ा, पैलेस, लोअर समखेतर, अपर समखेतर, दरमयाणा, भगवान मोहल्ला, अप्पर भगवान मोहल्ला, मंगवाई, थनेहड़ा पड्डल वार्ड शामिल हैं। पड्डल वार्ड के लोगों को अभी गृहकर के बिल जारी होंगे।
...........
समय पर गृहकर की अदायगी करने वाले शहरवासियों को निगम की ओर से गृहकर में 10 प्रतिशत की छूट दे रखी है। लोग इसका लाभ उठा रहे है। उम्मीद है अब की बार पिछले साल की अपेक्षा गृहकर से अधिक आय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रोहित राठौर, आयुक्त नगर निगम मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें