फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में कूलर और नलों पर लगाए नोटिस, लिखा...पानी गंदा है

Sun, 21 Jul 2024 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर में पानी गंदा है वाटरकूलर पर लगा सूचना बोर्ड।  संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के जोगिंद्रनगर बस अड्डा, पुलिस थाना चौक में लगे सार्वजनिक नलों और वाटर कूलरों का पानी पीने योग्य नहीं है। ऐसे इसलिए क्योंकि इनपर कूलर का पानी गंदा है, लिखे नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। लोगों को पानी के लिए हाहाकार मच गया है। यहां पहुंच रहे लोगों को प्यास लगने पर मजबूर में बोतल खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग की सूचना के बिना सार्वजनिक नलों में रोक लगने से यात्रियों को खूब दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बोतल बंद पानी की तीन गुना मांग बढ़ गई है। कई लोग घरों से भी पानी बोतलों में ला रहे हैं। वहीं, बाजारों में 20 रुपये खर्च कर पानी की बोतल भी खरीद रहे हैं। हालांकि शहरी क्षेत्र में पीलिया के बढ़ते प्रकोप के बाद जल शक्ति विभाग ने अभी तक किसी भी सार्वजनिक नल से पानी के सेवन पर लेकर रोक नहीं लगाई है।
व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने बताया कि पीलिया से संक्रमित मरीजों को व्यापार मंडल के कुछ कारोबारियों के माध्यम से बोतल बंद पानी की आपूर्ति की जा रही है। वहीं, विभागीय अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि जल शक्ति विभाग द्वारा स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में सार्वजनिक नलों से भी पानी पीने को लेकर उपभोक्ता को परहेज नहीं करना चाहिए। पेयजल योजना के सैंपल जांच में ठीक पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें