फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिना नक्शा पास करवाए निर्माण करने पर आठ लोगों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर में टीसीपी नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई शुरू
विज्ञापन

अवैध निर्माण गिराने और कनेक्शन काटने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर नगर परिषद क्षेत्र में बिना नक्शा पास करवाए और नियमों के विपरीत भवन निर्माण करने वालों के खिलाफ नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। टाउन एंड कंट्री प्लान (टीसीपी) नियमों की अनदेखी के मामलों में नगर परिषद ने आठ लोगों को नोटिस जारी किए हैं। संबंधित लोगों से निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब मांगा गया है।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र में किसी भी भवन निर्माण से पहले टीसीपी के तहत नक्शा पास करवाना अनिवार्य है। विभागीय स्वीकृति मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है, लेकिन कई मामलों में बिना अनुमति निर्माण तथा स्वीकृत नक्शे से हटकर निर्माण किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं।
विज्ञापन

नगर परिषद की जांच में आठ मामलों में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई है। इसके बाद संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया गया है। वहीं बनायक वार्ड में पहले से ही राजस्व विभाग के अधीन धारा 163 के तहत अतिक्रमण से जुड़े 163 मामले दर्ज हैं, जिन पर कार्रवाई जारी है।
यदि निर्धारित समय के भीतर निर्माण कार्य को नियमों के अनुरूप नहीं किया गया तो संबंधित भवन मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसमें अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के साथ-साथ बिजली और पानी के कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।
विज्ञापन

नगर परिषद के डीएम एवं नोडल अधिकारी बलबीर सोनी ने बताया कि अतिक्रमण और नियमों के उल्लंघन के मामलों में आठ लोगों को नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें