मंडी। जिला के उपरोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर में बुधवार को एक निजी कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया गया लेकिन इसमें एक भी अभ्यर्थी भाग लेने नहीं पहुंचा। बुधवार को यहां सर्विस स्टीवर्ड और किचन हेल्पर के 100 पद भरे जाने थे। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से उपरोजगार कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित किया गया था। हालांकि निर्धारित समय पर कोई भी अभ्यर्थी साक्षात्कार देने नहीं पहुंचा। जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के युवाओं से अपील की कि रोजगार कार्यालयों की ओर से आयोजित किए जाने वाले निजी कंपनियों के साक्षात्कार में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए युवाओं को ऐसी चयन प्रक्रियाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से रोजगार संबंधी सूचनाओं पर नजर रखने और पात्रता के अनुसार साक्षात्कार में शामिल होने का आग्रह किया। संवाद