फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में 42.60 करोड़ से दूर होंगे बिजली कट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। विधायक राकेश जंवाल ने कहा कि सुंदरनगर शहर में 24 घंटे उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रणाली सुधार योजना में 42.60 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। योजना की डीपीआर केंद्र को भेजी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को विधायक ने सुंदरनगर के भोजपुर में राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड के 50 लाख से बने मंडल भवन का उद्घाटन किया। राकेश जंवाल ने कहा कि तीन साल में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में 1.78 करोड़ की राशि खर्च कर 1488 लकड़ी के खंभों को बदल कर लोहे के खंभे लगाए गए। वोल्टेज समस्या दूर करने के लिए 1.24 करोड़ खर्च कर 16 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए।
इस मौके पर एचपीएसईबीएल के अधीक्षण अभियंता पंकज शर्मा, अधिशासी अभियंता विकास शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश नायक, धर्मपाल अवस्थी, अनिल, नरेश वर्मा, पूजा वालिया आदि लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व विधायक ने डैहर में सीडी साख सहकारी सभा सीमित की 48वीं शाखा का शुभारंभ किया। उन्होंने शीतला माता मंदिर डैहर के परिसर में शेड निर्माण के लिए मंदिर प्रबंधन कमेटी को दो लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें