फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट अस्पताल में नहीं बढ़ाए शुल्क, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए बजट तय

विज्ञापन
विज्ञापन
आरकेएस की बैठक में नई मशीनों और उपकरणों की खरीद को मिली मंजूरी
विज्ञापन

वर्ष 2026-27 के लिए 55.94 लाख रुपये के अनुमानित व्यय का प्रस्ताव पारित
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में आयोजित रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की गवर्निंग बॉडी की बैठक में क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत के निर्णय लिए है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपमंडलाधिकारी राजेंद्र गौतम ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों पर किसी भी प्रकार का नया शुल्क नहीं लगाया जाएगा और न ही पुराने शुल्कों में कोई बढ़ोतरी की जाएगी। इस कदम से क्षेत्र के आम और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।
बैठक के दौरान अस्पताल के प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का लेखा-जोखा और आगामी वर्ष का खाका पेश किया। उन्होंने बताया कि पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान आरकेएस को कुल 57,17,269 रुपये की प्राप्तियां हुईं और कुल 47,84,210 रुपये खर्च किए गए। इसके साथ ही आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 75,80,000 रुपये की अनुमानित प्राप्तियों और 55,94,000 रुपये के अनुमानित व्यय का बजट सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया गया।
विज्ञापन

इस बैठक का मुख्य फोकस अस्पताल की बुनियादी चिकित्सा संरचना को मजबूत करना और दैनिक उपयोग के स्वास्थ्य उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। आधुनिक मशीनरी की खरीद और रूटीन स्वास्थ्य उपकरणों के रख-रखाव के लिए विशेष बजट प्रावधान किया गया है ताकि मरीजों को जांच और उपचार के लिए बाहर न भटकना पड़े।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, डॉ. मनजीत, डॉ. हेमलता डोगरा, सीडीपीओ जगदीश, तहसील कल्याण अधिकारी पूनम शर्मा, सेवा संकल्प समिति अध्यक्ष चन्द्रमणि, नगर परिषद चेयरमैन पुष्पा देवी, पार्षद मीरा देवी और पवन प्रेमी सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें