फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रोहांडा अस्पताल में दंत चिकित्सक और नेत्र जांच अधिकारी नहीं, भटक रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को 40 किलोमीटर दूर सुंदरनगर और नेरचौक मेडिकल कॉलेज जाना पड़ रहा
विज्ञापन

डेंटल उपकरण धूल फांक रहे, पांच माह से पेश आ रहीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहांडा में दंत चिकित्सक और नेत्र जांच अधिकारी के पद पिछले पांच महीने से खाली पड़े हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों और उनके परिजनों को उपचार के लिए करीब 40 किलोमीटर दूर सुंदरनगर और नेरचौक मेडिकल कॉलेज जाना पड़ रहा है।
पूर्व पंचायत प्रधान रोहांडा प्रकाश चंद ने बताया कि अस्पताल में लाखों रुपये की डेंटल कुर्सी होने के बावजूद चिकित्सक के अभाव में बेकार पड़ी है। स्थानीय निवासी रीता देवी, रमेश चंद, सूरत प्रकाश ने बताया कि दांतों का दर्द होने पर कई किलोमीटर सफर तय कर इलाज करवाना पड़ रहा है। जबकि स्थानीय स्तर पर इसकी सुविधा है, लेकिन चिकित्सक के अभाव में सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की है कि पहले की तरह यहां डॉक्टरों की तैनाती की जाए और खाली पड़े दोनों पदों को शीघ्र भरा जाए, ताकि लोगों को घर के पास ही दंत चिकित्सा और आंखों की जांच की सुविधा मिल सके। उधर, बीएमओ रोहांडा डॉ. लाल सिंह ने दोनों पद पिछले पांच महीने से रिक्त हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें