फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार मंडी अस्पताल में बर्निंग वार्ड का व्यवस्था नहीं

Sat, 29 Oct 2016 05:41 PM IST
मंडी
विज्ञापन
अमरोहा के मरीजों को छुट्टी देने के बाद जिला अस्पताल में खाली पड़े बेड। संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते बंद पड़ा टीकाकरण कक्ष। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडी। दीपावली में आग की घटनाओं से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। लेकिन जिला के सबसे बड़े अस्पताल मंडी में पिछले वर्ष ही तरह इस बार बर्निंग वार्ड की कोई व्यवस्था नहीं है। इस बार स्वास्थ्य विभाग ने मंडी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में 10 बेडों का प्रावधान किया है। साथ ही वार्ड में एक डाक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ तैनात किया है। पिछले वर्ष विभाग की ओर से आग में घायल लोगों के लिए बर्निंग वार्ड का प्रावधान किया गया था।
इनसेट
आतिशबाजी जलाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
स्वास्थ्य विभाग ने दिवाली पर कम से कम आतिशबाजी जलाने की हिदायत दी है। विभाग ने परिजनों को अपनी देखरेख में बच्चों को पटाखे जलाने का आग्रह किया है। इसके अलावा अगर कोई बच्चा आतिशबाजी जलाते हुए जल जाता है तो तुरंत जख्म को ठंडे पानी में नमक मिलाकर अच्छी तरह साफ करें। अगर जख्म ज्यादा है तो तुरंत अस्पताल जाएं। अगर घर में पट्टी है तो जख्म पर बांधे, बाकी कुछ अतिरिक्त करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
जरूरत पड़ने पर ऑन कॉल डॉक्टर बुलाए जाएंगे
जोनल अस्पताल मंडी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. टीसी महंत ने कहा कि बर्निंग का मामला आने पर आपातकाल वार्ड में डाक्टर और अन्य स्टाफ तैनात रहेगा। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर ऑन कॉल भी डाक्टरों को बुलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें