मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की ओर से पड्डल मैदान में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ वीरवार को किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने शिरकत की। पहले मार्चपास्ट का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों की टीमों ने अनुशासन और तालमेल का सुंदर प्रदर्शन किया। एथलेटिक मीट में 156 विद्यार्थियों में 96 पुरुष और 60 महिलाओं ने भाग लिया।
100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़, शाॅटपुट, ऊंचीकूद, लंबीकूद डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो आयोजित की गई। शाॅटपुट प्रतियोगिता में सिद्धार्थ शारदा प्रथम, अभिषेक आजाद दूसरे और हर्ष तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में परीक्षा प्रथम, सरिता ठाकुर द्वितीय और संदी देवी तृतीय रहीं। ऊंची कूद में मोहित ठाकुर प्रथम, युगल किशोर द्वितीय और रोहन तृतीय रहे। लंबी कूद में महिलाओं में नितिका पहले, सरिता ठाकुर दूसरे और कंचन तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में वीरेंद्र चौहान पहले, राहुल कुमार दूसरे व युगल किशोर तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ प्रथम कुमार पहले, तिलक राज दूसरे और पारस तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में स्मृति पहले, भूमिका दूसरे व दीक्षा तीसरे स्थान पर रही।
100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में प्रदीप प्रथम, वीरेंद्र चौहान द्वितीय और आयुष तृतीय रहे। महिला वर्ग में कनिका ठाकुर पहले, मुस्कान दूसरे और शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में कनिका ठाकुर पहले, शिवानी ठाकुर दूसरे और सुमित्रा देवी ने तीसरा स्थान पाया, वहीं जगदीश प्रथम, प्रवीण ठाकुर द्वितीय और अनुराग नेगी तृतीय रहे। मुख्य अतिथि संजीव गुलेरिया ने कहा कि युवा खेलों में अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाएं। हार या जीत से अधिक महत्वपूर्ण है खेल भावना और निरंतर प्रयास करते रहना है। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य संजीव कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार संयोजक, राजकुमार, डॉ. बनीता सकलानी, प्रदीप कुमार, सीमा शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
000