फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एनआईटी के विशेषज्ञों ने धंसती पहाड़ी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर के विश्वकर्मा मंदिर चौक के पास थनेहड़ा मोहल्ले में दरकती पहाड़ी का एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की टीम ने निरीक्षण किया। दो सदस्यीय टीम ने मिट्टी के सैंपल भी लिए। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई पुरानी डीपीआर को भी अपने साथ ले गए। विशेषज्ञ पुरानी डीपीआर का भी अध्ययन करेंगे। इसके बाद रिपोर्ट जारी करेंगे।
विज्ञापन


एनआईटी हमीरपुर की टीम का सोमवार को निरीक्षण करने की योजना थी लेकिन अपरिहार्य कारणों की वजह से टीम सोमवार को नहीं पहुंच पाई। मंगलवार को दो सदस्यीय टीम ने विश्वकर्मा मंदिर के साथ सटी पहाड़ी का गहन निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी इस दौरान उनके साथ रहे।
मंडी शहर के बीचोबीच स्थित विश्वकर्मा मंदिर के निकट यह पहाड़ी साल 2023 में आपदा के कारण दरकना शुरू हुई थी। इससे पहाड़ी के ऊपर स्थित घर खतरे की जद में आ गए थे। उस समय घरों को खाली करवा दिया गया था। इस साल बरसात से पहले 1.66 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर डंगा लगा कर राक वोल्टिंग भी की गई लेकिन यह तकनीक भी बरसात से पहले फेल हो गई थी। पहाड़ी को भरभरा कर गिरने से रोकने के लिए करीब दो माह पूर्व तिरपाल से इस पहाड़ी को पूरी तरह ढक दिया था।
विज्ञापन

......
एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की दो सदस्यीय टीम ने मंगलवार को साइट का निरीक्षण किया। मिट्टी के सैंपल भी लिए गए हैं। पुरानी डीपीआर का अध्ययन करने के बाद ही विशेषज्ञ टीम अपनी रिपोर्ट जारी करेगी। रिपोर्ट मिलने के बाद पहाड़ी की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

-डीके वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें