फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बल्ह घाटी से दूध और मिठाइयों के भरे नौ सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध, पनीर, घी और पांच तरह की मिठाइयों के सैंपल भेजे लैब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को बल्ह घाटी का रुख किया। विभागीय टीम ने रत्ती, नेरचौक और बग्गी में सैंपलिंग प्रक्रिया की। टीम ने दूध, पनीर, घी और विभिन्न मिठाइयों के कुल नौ सैंपल भरे। अब लैब रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विभागीय टीम ने निरीक्षण के दौरान दूध, पनीर, घी, खोया, बेसन के लड्डू, गुलाब जामुन और बर्फी का भी एक-एक सैंपल भरा का एक-एक सैंपल लिया। इसके अलावा रसगुल्ला के दो सैंपल भरे गए।
विज्ञापन

सैंपलिंग के माध्यम से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की जांच की जाएगी। खासकर दूध से बने उत्पादों और मिठाइयों के नमूनों की जांच से उनकी शुद्धता का पता लगाने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

उधर, विभागीय आयुक्त एलडी ठाकुर ने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना है। बताया कि किसी भी तरह की शंका या शिकायत होने पर विभाग से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें