फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नवप्रवेशित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के एमएलएसएम महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। बीबीए, बीसीए और शारीरिक शिक्षा विभाग के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में उन्हें महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और छात्र कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत संगीत विभाग की छात्राओं ने वंदेमातरम से की। प्राचार्य डॉ. सुमन कुमारी कटोच ने बताया कि महाविद्यालय इस वर्ष स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती मना रहा है। मुख्य अतिथि डॉ. निरूपमा कोहली रहीं। डॉ. कुलदीप सिंह ने एमएलएसएम कॉलेज और सेलर यूनिवर्सिटी के बीच हुए एमओयू की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत विद्यार्थियों को निशुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें