फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर के नए अध्यक्ष और सचिव ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जोगिंद्रनगर (मंडी)। रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर के नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद राठौर व सचिव ने बुधवार को कार्यभार संभाला। अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रोजेक्ट शुरू करने के साथ युवाओं और जरूरतमंद परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। जुलाई में पौधरोपण अभियान और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
19 जुलाई को जिला गवर्नर अनिल सिंघल के दौरे के दौरान क्लब की प्राथमिकताओं और बजट की मांग रखी जाएगी। नई कार्यकारिणी की बैठक में एक साल के प्रस्तावित प्रोजेक्टों पर चर्चा कर योजना तैयार की गई। रोटेरियन अजय ठाकुर, एनआर बरवाल, मेजर जीसी बरवाल, संजय शर्मा, रणजीत सिंह चौहान सहित अन्य सदस्यों ने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजन खिलाकर मनाया अन्नपूर्णा दिवस
नए सत्र के शुभारंभ पर रोटरी क्लब ने नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को भोजन करवाकर अन्नपूर्णा दिवस मनाया। इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों और अन्नपूर्णा सोसायटी के सदस्यों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें