फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पैहड़ पंचायत की बेटी नेहा ठाकुर बनीं मेडिकल ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर (मंडी)। ग्राम पंचायत पैहड़ की होनहार बेटी नेहा ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर चिकित्सा अधिकारी (मेडिकल ऑफिसर) का पद हासिल किया है। गांव लुधियाना, डाकघर पैहड़, तहसील धर्मपुर निवासी नेहा ठाकुर, स्वर्गीय राम सिंह की पुत्री हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन से यह सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि पर पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। नेहा ने अपने परिवार, पैहड़ पंचायत, धर्मपुर क्षेत्र और मंडी जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें