सुंदरनगर (मंडी)। श्री गणेश उत्सव समिति बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर गणेश उत्सव श्रद्धा के साथ मना रही है। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध लालबाग के राजा गणपति की प्रतिमा स्थापित की जाती है।
शाम को आरती के बाद भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस बार कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण नीरू चांदनी होंगी।
इसके अलावा लुधियाना से सूफी गायक करण कौशल, ऊना से विक्की सोनी और लवली भी भक्तिरस की धारा बहाएंगे। झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। समिति प्रधान गोपाल अनेजा ने बताया कि सुंदरनगर में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर समिति के उपप्रधान सौरभ, सचिव दीपक सिक्का, तुषार, पीयूष, मोहित, विश्वनाथ आदि मौजूद रहे। संवाद