फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नवोदय विद्यालय ने 9वीं और 11वीं कक्षा में आवेदनों के लिए जारी की दो नई वेबसाइट

Sun, 27 Oct 2024 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में 9वीं या 11वीं कक्षा में दाखिला करवाने की आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है। आवेदनों के लिए अब कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है। आवेदन के लिए पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यायल समिति ने दो नई वेबसाइट जारी की हैं, जिन पर आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के प्राचार्य एसडी शर्मा ने बताया कि मौजूदा वेबसाइट के रखरखाव का कार्य चला हुआ है। इस कारण उसके सही संचालन में दिक्कतें पेश आ रही हैं। आवेदन करने वाले बच्चों, अभिभावकों और अध्यापकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए दो वेबसाइट्स अलग से जारी की गई हैं।
9वीं कक्षा के लिए https://cbseitms.nic.in/2024/nvsix/ पर जबकि 11वीं कक्षा के लिए https://cbseitms.nic.in/2024/nvsxi_11/ पर जाकर आनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 9वीं कक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र/छात्रा का जन्म 1 मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच हुआ होना चाहिए। जबकि 11वीं कक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र/छात्रा का जन्म 1 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच हुआ होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है, जबकि इसकी परीक्षा आठ फरवरी 2025 को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें