फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नौणी विवि प्रशासन ने वापस मांगे 10 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बागवानी एवं वानिकी कॉलेज थुनाग का कार्य लटका
विज्ञापन

बागवानी एवं वानिकी कॉलेज थुनाग कैंपस में बनेगा भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। बागवानी एवं वानिकी कॉलेज थुनाग कैंपस में भवन निर्माण कार्य शुरू न होने पर बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने लोक निर्माण विभाग सराज को वर्ष 2022 में जारी 10 करोड़ रुपये की राशि वापस मांगी है। लोक निर्माण विभाग मंडी मंडल अधीक्षण अभियंता को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2022 में जारी की गई राशि का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इससे इस राशि पर मिलने वाले ब्याज का नुकसान हो रहा है।लोक निर्माण विभाग को जारी राशि ट्रेजरी में रहती है जिस पर ब्याज नहीं मिलता। अगर पैसा अगर विश्वविद्यालय के खाते में रहेगा तो इस ब्याज मिलेगा। सरकार से भवन निर्माण को मंजूरी मिलने पर यह राशि दोबारा जारी की जाएगी।
पूर्व भाजपा सरकार ने थुनाग के समीप कॉलेज कैंपस बनाने के लिए 16.3 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की है। वन विभाग यहां कैंपस निर्माण के लिए एफआरए और एफसीए क्लीयरेंस भी जारी कर चुका है। वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद सरकार ने यहां कैंपस निर्माण के लिए लगभग 32 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की है। एक भवन निर्माण के लिए विवि प्रशासन ने लोनिवि डिवीजन सराज को 10 करोड़ रुपयेे भी जारी किए थे। लोक निर्माण विभाग ने भवन निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये के टेंडर भी जारी कर दिए थे। लोक निर्माण विभाग सराज के अधिशासी अभियंता रोशन लाल ने बताया कि विवि ने अपना पैसा वापस मांगा है। कैंपस निर्माण कार्य के लिए एक ब्लाॅक का टेंडर जारी किया था, जिसे रद्द कर दिया गया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही दोबारा टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विवि प्रशासन की ओर से पैसा वापस मांगने से थुनाग में कॉलेज भवन बनने पर अनिश्चितता के बादल मंडरा गए हैं। सूत्रों का कहना है कि कॉलेज कैंपस को लेकर चिह्नित जगह को लेकर वर्तमान सरकार सहज नहीं है। सरकार से हरी झंडी न मिलने पर लोक निर्माण विभाग मंडल सराज ने कॉलेज भवन के लिए जारी टेंडर को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

विस में उठाया जा चुका है मामला
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बागवानी एवं वानिकी कॉलेज थुनाग के निर्माण में हो रही देरी का मसला मानसून सत्र के दौरान सदन में उठाया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि वर्तमान सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। उनके गृह क्षेत्र सराज में चल रहे प्रोजेक्ट्स को जान बूझकर लटकाया जा रहा है। जवाब में बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने साफ किया था कि बागबानी एवं वानिकी कॉलेज थुनाग को अन्यंत्र स्थानांतरित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें