फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में होगा राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक स्थिति से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे
विज्ञापन

जनकल्याणकारी योजनाएं तैयार करना है मकसद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से अगस्त में मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विभिन्न राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वेक्षण किए जाएंगे। इनका उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़े आंकड़े जुटाकर साक्ष्य आधारित नीतियां और जनकल्याणकारी योजनाएं तैयार करना है।
विज्ञापन

इस दौरान आवधिक श्रम बल, असंगठित क्षेत्र उद्यम, घरेलू आय, प्रवासन, ऋण एवं निवेश, कृषि परिवारों की स्थिति और मूल्य सर्वेक्षण किए जाएंगे। चयनित क्षेत्रों में अधिकारी और प्रगणक अधिकृत पहचान पत्र के साथ परिवारों और प्रतिष्ठानों से जानकारी एकत्र करेंगे। सहायक निदेशक अमित कुमार ने लोगों से सही एवं तथ्यात्मक जानकारी देने की अपील करते हुए कहा कि सर्वेक्षण में प्राप्त सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें