फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: यूकेजी और एलकेजी कर चुके बच्चों पर लागू न हो नई शिक्षा नीति

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। नई शिक्षा नीति को नर्सरी के बजाए पहली कक्षा से लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को ज्ञापन प्रेषित किया है। अभिभावक अमित कुमार, मीना ठाकुर, दिव्या कुमार, भरत मोहन, अजय ठाकुर, शिवानी शर्मा, सुमन लता, सोनम वालिया व अंशुल ने कहा है कि नई शिक्षा नीति के कारण उनके बच्चों को परेशानियों से जूझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने नई शिक्षा नीति 2020 के नियम के अनुसार इसे नर्सरी कक्षा से लागू करने की बात कही गई है। जिस पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। जबकि सरकार ने इसे इसी वर्ष से पहली कक्षा से शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो बच्चे पहले से ही नर्सरी, यूकेजी और एलकेजी कक्षा में पुराने नियमों के तहत प्रवेश ले चुके हैं। उन्हें पुरानी नीति के तहत ही अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाए और नई नीति को इसी वर्ष से नर्सरी कक्षा से शुरू किया जाए, ऐसा करने से अभिभावकों को कोई परेशानी नहीं होगी। यदि इसे पहली कक्षा से शुरू किया जाता है तो कुछ बच्चे व उनके सहपाठी अगली कक्षा में चले जाएंगे और कुछ को पिछली कक्षा में फिर से बैठना होगा। जिस कारण बच्चों को मानसिक तनाव का सामना करना होगा और बच्चों का एक साल भी बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें