फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज देवता माधो राय के नाम करें राजाओं की प्रापर्टी : जवाहर ठाकुर

Sat, 24 Aug 2024 08:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर। -संवाद
विज्ञापन
मंडी। द्रंग विधानसभा से पूर्व में रहे भाजपा विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा कि राज देवता माधोराय को आज भी मंडी का राजा माना जाता है। सभी देवी-देवता मंडी आने पर उनसे उनके मंदिर में जाकर जरूर भेंट करते हैं। मगर आज मंडी शहर में डीसी ऑफिस के साथ स्थित उनके मंदिर की दुर्दशा हो गई है और इसपर गौर करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने सर्व देवता समिति मंडी, जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस अनदेखी से बचने के लिए राज दरबार की सारी प्रापर्टी को ही राज देवता माधोराय के नाम किया जाए, ताकि उनका भी एक भव्य मंदिर बनाया जा सके। मंडी में पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने सरकारों पर देव समाज से जुड़े मुद्दों को गौण रखने और देवता मेलों के व्यापारीकरण और राजनीतिकरण का आरोप भी लगाया।
उन्होंने कहा कि जब उनकी पार्टी की सरकार भी थी तब भी देवी देवताओं के बैठने के स्थान व देवलुओं के ठहरने की उचित व्यवस्था करने में विफल रही। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव व देवता मेला में बैठे देवताओं की तुलना रेलवे स्टेशन पर बैठे भिखारियों से कर दी। मेले में लगातार देवी देवताओं के बैठने के स्थानों में बदलाव किया जा रहा है, जो सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें