फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ख्योड़ में भव्य जलेब के साथ नलवाड़ मेले का आगाज

विज्ञापन
जिला स्तरीय नलवाड़ मेला ख्योड़ का बैल पूजन और खूंटी गाड़ कर शुभारंभ करते नाचन के विधायक विनोद कुमा
विज्ञापन
विधायक ने किया शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों की गैरमौजूदगी रही चर्चा का विषय

संवाद न्यूज एजेंसी

गोहर (मंडी)। सात दिवसीय जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले का शुभारंभ वीरवार को नाचन के विधायक विनोद कुमार ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बैल पूजन और खूंटी गाड़कर किया। शुभारंभ अवसर पर बासा विश्राम गृह से ख्योड़ मेला स्थल तक ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों और सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। मेला स्थल पर पहुंचने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर मेले का औपचारिक आगाज किया गया। मेला कमेटी की अध्यक्ष एवं बासा पंचायत की प्रधान गायत्री देवी के नेतृत्व में स्थानीय प्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि विधायक विनोद कुमार का स्वागत किया। इस दौरान महिला मंडलों और विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन किया। पंचायत प्रधान ने ख्योड़ नलवाड़ मेले के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्र की प्रमुख विकास संबंधी मांगें विधायक के समक्ष रखीं।
विधायक विनोद कुमार ने कहा कि मेले और त्योहार हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। ख्योड़ नलवाड़ मेले के इतिहास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अतीत में यह मेला उत्तम नस्ल के बैलों की खरीद-फरोख्त का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। आधुनिक कृषि उपकरणों के बढ़ते उपयोग के कारण बैलों का व्यापार भले ही कम हुआ है, लेकिन समय के साथ मेले का स्वरूप भी बदला है। अब यह मेला व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमुख मंच के रूप में विकसित हुआ है। उन्होंने पारंपरिक लोक संस्कृति और विरासत को संजोकर रखने पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति चर्चा में
शुभारंभ समारोह के दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी रही। पंचायत की ओर से विधिवत निमंत्रण भेजे जाने के बावजूद किसी प्रशासनिक अधिकारी के समारोह में न पहुंचने को लेकर लोगों में चर्चा रही। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, जिला परिषद सदस्य पदमा देवी, टीकम सिंह, बीडीसी अध्यक्ष हितेशा कुमारी, उपाध्यक्ष खेमराज, नाचन भाजपा अध्यक्ष मुकेश चंदेल, पंचायत उपप्रधान धीरज शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें