फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मंडी में घास काटने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, पीजीआई ले जाते समय तोड़ा दम

Wed, 16 Sep 2026 04:45 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी)।

सार

मंडी के नगवाईं क्षेत्र में घास काटने गई महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर में गहरी चोट लगने के बाद उसे नगवाईं और कुल्लू अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक महिला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिले के नगवाईं क्षेत्र में घास काटने गई एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसे में महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल कुल्लू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन जब उसे पीजीआई लेकर जा रहे थे, तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान रीना देवी पत्नी मनोज कुमार, निवासी गांव तनारू, मुहाल शिल्ह मशोरा, नगवाईं के रूप में हुई है। हादसा सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत मशोरा की प्रधान मीना शर्मा ने बताया कि रीना देवी घास काटने के लिए घासनी में गई थीं। घास काटते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गईं। गिरने से उनके सिर में गहरी चोट लग गई। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल नगवाईं लेकर पहुंचे। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया।

कुल्लू अस्पताल में महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने आगे के उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। परिजन उन्हें लेकर चंडीगढ़ रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने हादसे पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें