फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दिवाली कप में नागचला और फ्रेंड्स इलेवन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बीबीएमबी कॉलोनी में आयोजित दिवाली कप क्रिकेट टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले रविवार को खेले गए। इनमें नागचला बाल्ह इलेवन और फ्रेंड्स इलेवन ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पंजाब ग्राउंड में हुए दोनों मुकाबले रोमांचक रहे।
विज्ञापन


पहले मैच में ब्रदर हुड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। नागचला बाल्ह इलेवन ने 15 ओवर में छह विकेट पर 155 रन बनाए। विक्की राणा ने 37 और लाभ सिंह ने 31 रन की आक्रामक पारियां खेलीं। जवाब में ब्रदर हुड की टीम 14.3 ओवर में 88 रन पर सिमट गई। अभि शर्मा ने नौ रन देकर तीन विकेट लिए। राकेश ठाकुर और विक्की राणा ने दो-दो विकेट झटके। नागचला ने यह मुकाबला 67 रन से जीत लिया।
दूसरे मुकाबले में स्पेशल कॉप्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में आठ विकेट पर 127 रन बनाए। आशीष राणा ने 58 रन की कप्तानी पारी खेली। फ्रेंड्स इलेवन के कप्तान राज कुमार ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्रेंड्स इलेवन ने 13.2 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। लवली ठाकुर ने 53 रन बनाकर टीम को एक विकेट से जीत दिलाई। स्पेशल कॉप्स के प्रियांक गुप्ता ने तीन विकेट लिए, पर टीम को जीत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें