फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडियों में पहुंचा नाचन, करसोग को मटर, मिल रहे चोखे दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडियों में 45 से 50 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा मटर, किसानों में खुशी
विज्ञापन

हर रोज दर्जनों गाड़ियां मटर लेकर पंजाब की मंडियों में दे रहीं दस्तक
सतीश ठाकुर
गोहर (मंडी)। नाचन, करसोग और सिराज के मटर ने पंजाब की मंडियों में धूम मचा दी है। क्षेत्र में किसानों का मटर इन दिनों मंडियों 45 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। रोजाना नाचन, करसोग और सिराज से टनों के हिसाब से मटर पंजाब की मंडियों में निर्यात किया जा रहा है।
क्षेत्र की सब्जी मंडी चैलचौक, निहरी, बगशाड़ और बगस्याड़ से दर्जनों जीपें और टैंपो पड़ोसी राज्य की मंडियों में मटर लेकर जा रहे हैं। तीनों हलकों की पंचायतों में करीब 20 हजार हेक्टेयर भूमि में किसानों ने मटर की बिजाई की है। करसोग, चैलचौक, मोवीसेरी, सियांज, बाढ़ू, कुटाहची, सुक्कीबाई, रोहांडा, घीड़ी, शाला, जहल, जबाल और सिराज के थुनाग, बगस्याड़, जंजैहली, भाटकिधार, बागचुनोगी, च्यूनी समेत दर्जनों पंचायतों में मटर की बंपर पैदावार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों बबलू, नारायण, मनोज, श्याम, चमन, कृष्ण, लीलाधर, मोहर सिंह, गुलाब सिंह, गीता नंद, रघुबीर और जै सिंह ने बताया कि उन्हें 45 और 50 रुपये प्रतिकिलो मटर के दाम मिल रहे है। जिससे किसानों की आर्थिकी मजबूत हुई है। नाचन फ्रूट वेजिटेबल संघ के उप प्रधान प्रेम ठाकुर और सिराज सब्जी उत्पादक संघ के प्रधान चतर सिंह ने बताया कि मटर के उम्दा दाम मिलने से किसानों में खुशी की लहर है। उधर, कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि मटर का अच्छा उत्पादन हुआ है। किसानों को फसल के उम्दा दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें