फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भूतनाथ मंदिर शिवलिंग पर मक्खन से उकेरा मंगेश महादेव का स्वरूप

Sun, 05 Feb 2023 11:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। छोटी काशी मंडी स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में रविवार को पणजी गोवा स्थित मंगेश महादेव के स्वरूप को उकेरा गया। भगवान के इस स्वरूप के दर्शन करने के लिए दिनभर मंदिर में श्रद्घालु कतारों में लगे रहे। बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत स्वामी देवानंद सरस्वती ने बताया कि मंगेश भगवान शिव का अलौकिक रूप है, जो गौड सारस्वत, ब्राह्मणों के कुलदेवता व अराध्य देव के रूप में पूजे जाते हैं। उन्हीं का एक मंदिर गोवा में गंगेशी मंदिर के नाम से है, जहां भगवान शिवलिंग के रूप में स्थापित हैं। बताया कि समुद्र तटों और गिरजाघरों के लिए मशहूर गोवा में इस प्राचीन शिव मंदिर के भी दर्शन होते हैं। मंदिर को श्री मंगेश मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह गोवा की राजधानी पणजी से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित है। मान्यता है कि पोंडा क्षेत्र में मोगरी पहाड़ी के बीच यह मंदिर 18वीं शताब्दी में बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें