फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले पूर्व सैनिक किए सम्मानित

Sun, 05 Feb 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विसेज बल्ह लीग की मासिक बैठक डडौर स्थित एक निजी होटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता सूबेदार मेजर राजकुमार ठाकुर ने की, जबकि मंडी लीग के महासचिव कैप्टन हेतराम शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बैठक में शिमला में हुई गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले कैप्टन मेघ सिंह चंदेल, एमएसडब्ल्यू शमशेर सिंह ठाकुर, सूबेदार दयाराम नायक और हवलदार गुर सिंह ठाकुर को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कैप्टन हेतराम शर्मा ने सम्मानित पूर्व सैनिकों को बधाई दी और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक कैप्टन राजेश्वर ठाकुर, कैप्टन राकेश वालिया, इंद्र सिंह ठाकुर, जग बहादुर, योगराज, बलदेव गुलेरिया और कुलदीप कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें