टिहरा (मंडी)। ग्राम पंचायत चनौता में चाइल्ड हेल्पलाइन और थाना प्रभारी धर्मपुर की टीम ने दबिश देकर नौ वर्षीय रितिक को रेस्क्यू किया है। रितिक जिला शिमला का निवासी है और अपनी बहन और जीजा मकसूद खान के घर गांव भडियार डाकघर ब्रांग धर्मपुर मंडी में रहता है। भडियार-2 स्कूल में पढ़ता है। रितिक के जीजा ने उससे मारपीट की। इस पर किसी ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत कर दी। पंचायत प्रधान सविता गुप्ता ने बताया कि बच्चे के साथ घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। बच्चे ने अपने जीजा के साथ नहीं रहने की बात कही।