फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर का सुकेत सर्व देवता कारदार संघ दोफाड़

Sat, 04 Feb 2023 10:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। सुंदरनगर में सुकेत सर्व देवता कारदार संघ दोफाड़ हो गया है। संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व गठित कमेटी के अध्यक्ष पर कई संगीन आरोप लगाकर नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाए। दुनीचंद ठाकुर को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया है। धर्म सिंह को उपप्रधान व यादवेंद्र शर्मा को सचिव चुना गया। इसके अलावा भूप सिंह कोषाध्यक्ष, होशियार सिंह, यादविंदर ठाकुर, नोता राम, हेमराज, ओमप्रकाश, अमर सिंह और वीरेंद्र कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। चुनाव के बाद नवगठित कार्यकारिणी ने एसडीएम सुंदरनगर को ज्ञापन सौंपकर पुरानी कार्यकारिणी को निरस्त कर नवगठित कार्यकारिणी की अगुवाई में राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले का आयोजन करवाने की मांग की। प्रशासन से मांग की कि पुरानी कार्यकारिणी के पिछले 10 वर्ष के लेखा-जोखा की जांच करवाई जाए। कहा कि देवता मेले के बाद प्रशासन के हस्तक्षेप से नवगठित कमेटी का चुनाव करवाया जाए। नवनिर्वाचित प्रधान दुनी चंद का कहना है कि पुरानी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सदस्यों के हस्ताक्षर फर्जी तरीके से किए हैं। इसका खुलासा पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ने अपने पद से त्यागपत्र देकर किया है। सचिव यादवेंद्र शर्मा ने सरकार से मांग की है कि ऐसे फर्जी तरीके से बनाए गए सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें