फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मुनीश-सुशांत प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर स्पर्धा आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के इतिहास विभाग की इतिहास सोसायटी ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें चित्रकूट टीम के मुनीश और सुशांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। किष्किंधा टीम के विक्रांत और अनन्य को दूसरा तथा पंचवटी टीम के सुहानी एवं पूजा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस मौके पर विशेष व्याख्यान का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की ओर से इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को न केवल ऐतिहासिक चेतना प्रदान करते हैं बल्कि उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए भी प्रेरित करते हैं। इतिहास विभागाध्यक्ष डाॅ. राकेश कुमार शर्मा, प्रबंधन विभाग के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष डाॅ. पवन कुमार चांद ने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर सकारात्मक ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें