फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद सुंदरनगर : 70.84 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड-8 आंबेडकर नगर में सबसे अधिक, वार्ड-3 पुंघ में सबसे कम मतदान दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर चुनाव-2026 के तहत 13 वार्डों में शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली, जिसमें कुल 70.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वार्ड-8 आंबेडकर नगर में सबसे अधिक 78.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि वार्ड-3 पुंघ में सबसे कम 65.10 प्रतिशत मतदान हुआ। वार्ड-1 बाड़ी कुलवाड़ा में 70.07 प्रतिशत, वार्ड-2 बनेड में 70.21 प्रतिशत, वार्ड-4 सलाह में 65.61 प्रतिशत तथा वार्ड-5 भडोह में 72.74 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इसी प्रकार वार्ड-6 बाहोट में 76.10 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा वार्ड-7 बनायक में 70.20 प्रतिशत, वार्ड-9 भोजपुर में 72.67 प्रतिशत, वार्ड-10 चांगर में 68.07 प्रतिशत, वार्ड-11 पुराना बाजार में 71.96 प्रतिशत, वार्ड-12 पश्चिम कॉलोनी में 68.13 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि वार्ड-13 पूर्वी कॉलोनी में 71.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें