फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सूची में नाम गायब होने पर मतदान से वंचित रहे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी के चुनाव में इस बार अधिकांश मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब पाए गए, जिससे कई लोग अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके। कई वार्डों में नाम सूची में न होने के कारण मतदाता मतदान से वंचित रह गए। वहीं, बड़ी संख्या में मतदाताओं को एक बूथ से हटाकर दूसरे या तीसरे बूथ में शामिल कर दिया गया। इससे जो मतदाता पहले अपने परिवार के साथ एक ही स्थान पर मतदान करते थे, उन्हें अलग-अलग बूथों पर जाकर वोट डालना पड़ा। नगर निगम मंडी के पैलेस दो वार्ड की निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता जया शर्मा ने बताया कि उन्हें इस बात का खेद है कि इस बार वह अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकीं। उन्होंने कहा कि वे चलने-फिरने में असमर्थ हैं, बावजूद इसके सरकार और जिला प्रशासन द्वारा कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण वे पहली बार मतदान से वंचित रह गईं। वहीं तल्याहड़ वार्ड की रुकमणी ने बताया कि उनका नाम भी इस बार मतदाता सूची में शामिल नहीं है, जबकि वे हर बार अपने परिवार के साथ मतदान करती रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि भविष्य में मतदाता सूचियों के सत्यापन के दौरान वार्ड पार्षदों तथा नगर निगम की मौजूदा सूची को आधार बनाकर ही मतदाताओं को उनके संबंधित बूथों में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें