फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मल्टी टास्क वर्करों ने निकाली रैली, नियमित करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

चार साल की सेवा पूरी कर चुके हैं मल्टी टास्क वर्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत मल्टी टास्क वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को शहर में रैली निकाली। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने उपायुक्त अपूर्व देवगन के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजकर चार साल की निरंतर सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मल्टी टास्क वर्कर यूनियन मंडी के अध्यक्ष बबलू चौहान और महासचिव चेतराम ने कहा कि चार साल की सेवा पूरी कर चुके मल्टी टास्क वर्करों को प्रचलित सरकारी नीति के तहत नियमित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चार साल की सेवा पूरी होने के बाद भी कर्मचारियों से दैनिक वेतनभोगी के रूप में काम करवाने की व्यवस्था समाप्त कर उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। उन्होंने बताया कि मल्टी टास्क वर्कर मात्र छह हजार रुपये मासिक मानदेय पर सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारी प्रतिदिन आठ से दस घंटे तक कठिन और जोखिमपूर्ण कार्य करते हैं। महंगाई के इस दौर में इतने कम मानदेय में परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। यूनियन ने दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवारों को उचित आर्थिक सहायता देने और पात्र आश्रितों को नियमानुसार रोजगार उपलब्ध करवाने की मांग भी की। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर मल्टी टास्क वर्करों को स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं प्रदान करने का आग्रह किया।यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने और कर्मचारियों को राहत प्रदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें