सुंदरनगर (मंडी)। महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर पुंघ के विद्यार्थियों ने एसओएफ इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड और इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
स्कूल की प्राचार्य रंजू अवस्थी ने बताया कि इस आयोजन में स्कूल के 29 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट गणितीय कौशल और सामाजिक अध्ययन ज्ञान के प्रति समर्पण का प्रदर्शन करने पर उन्हें प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंध निदेशक अनुराधा जैन, प्राचार्या रंजू अवस्थी और समन्वयक अनीता शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई दी। संवाद