फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एमपीएफए नादौन ने जीती अंडर-15 यूथ फुटबाल लीग

Thu, 11 Jul 2024 07:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदन में खेली जा रही हिमाचल युथ लीग में दमखम दिखते ​खिलाडी़    संवाद
विज्ञापन
मंडी। पड्डल मैदान मंडी में हुई हिमाचल प्रदेश अंडर-15 यूथ फुटबाल लीग का खिताब मदर्स प्राइड फुटबाल अकादमी (एमपीएफए) नादौन ने अपने नाम कर लिया है। बुधवार को अंतिम मुकाबला एमपीएफए और बनाम ट्रायंफ फुटबाल क्लब में हुआ। इसमें एमपीएफए ने 3–0 विजयी हासिल की। एमपीएफए की टीम पूरी प्रतियोगिता में अजेय रही।
विज्ञापन

एमपीएफए के सलमान अली ने मैच के छह मिनट में गोल दागा। दूसरा गोल एमपीएफए की ओर से 65 मिनट में गोल दाग कर अपनी टीम की जीत को सुनिश्चित किया। तीसरा गोल संयम ने 90+1 मिनट में दागा। प्रतियोगिता के दौरान एमपीएफए के हरविंदर को बेस्ट प्लेयर चुना गया। वहीं, प्रतियोगिता के टॉप स्कोरर एमपीएफए के खिलाड़ी सलमान अली रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में कुल 37 गोल दागे। वहीं, बेस्ट गोलकीपर का खिताब ट्रायंफ फुटबॉल क्लब के सूर्यांश को मिला। इसी बेस्ट मिड फील्डर का खिताब फुटबाल क्लब बकलोह (चंबा) के शोभन थापा को मिला। बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर का खिताब जिला फुटबॉल संघ सोलन के दावा ने हासिल किया।
समापन अवसर पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इस अवसर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी दीप्ति वैद्य, जिला फुटबाल संघ मंडी के प्रधान लीला विलास, महासचिव पंकज, कोषाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, कमल किशोर, जगदीश कुमार, भूपेंद्र कुमार, राज कुमार, नरेंद्र सैनी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें