फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाइक सवार ने रौंदी कॉलेज की छात्रा, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा रोजाना की तरह कॉलेज के लिए पैदल जा रही थी, बाइक सवार भी घायल
विज्ञापन

छात्रा के सिर पर आई गहरी चोट, पालमपुर के निजी अस्पताल में भर्ती, प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में फिर तेज रफ्तार बाइक का कहर बरपा है। बुधवार को कॉलेज की एक छात्रा को रौंदते हुए बाइक सवार भी घायल हो गया। छात्रा के सिर पर गहरी चोटें आई हैं, नाजुक हालत में जोगिंद्रनगर अस्पताल से रेफर छात्रा पालमपुर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। बाइक हादसे में घायल छात्रा की पहचान दीया (18), निवासी ढेलू (घोड़न) के रूप में हुई है। छात्रा रोजाना की तरह कॉलेज पैदल सड़क पर जा रही थी। इसी बीच गुगली पुल के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने कॉलेज की छात्रा को रौंद डाला। सिर पर गहरी चोट आने पर वह बेसुध हो गई। बुधवार सुबह 10:30 बजे हुए इस हादसे के बाद लोगों की भीड़ भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गई। नाजुक हालत में कॉलेज की छात्रा को जोगिंद्रनगर अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल अस्पताल रेफर किया, लेकिन शहर से 80 किलोमीटर दूर अस्पताल और आधे रास्ते में छात्रा की हालत बिगड़ जाने पर परिजन पालमपुर के एक बड़े अस्पताल में ले गए। यहां पर घायल छात्रा का सीटी स्कैन करवाने के बाद न्यूरो सर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक उपचार दिलाने में डटे हैं। घायल छात्रा की माता धुबली देवी, बहन दिशा से ने बताया कि सिर व शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आने से हालत नाजुक है। इधर, स्थानीय पुलिस ने बाइक हादसे में घायल छात्रा के परिजनों के बयान दर्ज कर बाइक सवार के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाकर बाइक को कब्जे में ले लिया है और मौके पर मौजूद लोगों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर दी है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि घायल छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें