मंडी/थुनाग/नेरचौक। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला बाल संरक्षण इकाई मंडी ने जंजैहली और थुनाग में जागरूकता शिविर लगाए। जिला बाल संरक्षण अधिकारी एनआर ठाकुर ने कहा कि माताएं अपने बच्चों को नशे से रखें। कहा कि युवा नशे के चंगुल में फंसता जा रहा है। चिट्टा जानलेवा हो गया है। हमें नशे के विरुद्ध एक युद्ध लड़ने के लिए तैयार होना होगा ताकि अपने बच्चों को समय रहते बचाया जा सके। बाल संरक्षण अधिकारी शैलजा अवस्थी ने महिलाओं से इन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता से लड़ने को कहा।
नारा लेखन में दीक्षा ने मारी बाजी
सरकाघाट/लडभड़ोल। सरकाघाट कॉलेज में महिला शिकायत एवं निवारण सेल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रिखी राम कौंडल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। भाषण प्रतियोगिता में आशीष पहले, रिया शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। नारा लेखन में दीक्षा पहले, चित्रकला प्रतियोगिता में आंचल शर्मा पहले तथा अनन्या दूसरे स्थान पर रहीं।
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में स्वाति, सेजल और दीपिका क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। नारा लेखन प्रतियोगिता में स्वाति, फरहान और रजनी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में दीपिका एवं सहेलियां प्रथम, सेजल एवं सहेलियां द्वितीय और रोहित एवं सहयोगी तीसरे स्थान पर रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में राखी प्रथम, बवीता द्वितीय और शिवानी तृतीय रहीं।
पेंटिंग में पलक रहीं अव्वल
कोटली/धर्मपुर। राजकीय महाविद्यालय कोटली में आयोजित कार्यक्रम में कुमारी रेखा ठाकुर मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में पलक प्रथम, डिंपल द्वितीय और आशीष तृतीय रहे।
राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर रमेश चंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। राजनीतिक विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर शीतल ने महिलाओं की ओर से समाज को दिए योगदान को याद किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर रमेश चंद ने कहा कि पुरुषों को भी महिलाओं का सहयोग करना पड़ेगा और साथ ही साथ महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन्हें विकसित करने में अपनी भूमिका निभानी पड़ेगी। इस मौके पर नशा मुक्ति रैली निकाली गई जिसमें नशे के दुष्प्रभाव और नशे से बचने का संदेश दिया गया।
...
युवा कांग्रेस की ओर से सुंदरनगर के निजी होटल परिसर में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस अध्यक्ष हितेश शर्मा ने की। जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस निखिल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि देश के विकास में महिलाओं का बराबर योगदान रहा है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महिला उपाध्यक्ष पदमा शर्मा, सुंदरनगर महिला अध्यक्ष मधुमति, पार्षद पार्वती, सोनिया शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
...
राजकीय महाविद्यालय डैहर में प्राचार्य जेपी सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा इकाई एवं रेड रिबन क्लब की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया। कविता, भाषण के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों, परिवार, समाज व समृद्ध राष्ट्र निर्माण, प्रत्येक क्षेत्र में उनकी भूमिका तथा महिला दिवस मनाने के महत्त्व पर प्रकाश डाला।
मंडी भाजपा जिला की ओर से बल्ह में आयोजित कार्यक्रम में नाचन के विधायक विनोद कुमार एवं मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मांचली ठाकुर ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है। नारी शक्ति को आज के समय में सभी क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।