फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिजन, समाज सेवी सम्मानित

Sun, 20 Nov 2016 10:22 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी में अमर उजाला सीसीसी अचीवर्स समारोह में सम्मानित विभूतियों के बीच पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडी। हिमाचल के नंबर-वन अखबार ‘अमर उजाला’ की ओर से चंडीगढ़ सिटी सेंटर (सीसीसी) के सहयोग से रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में समाज सेवा, देश की सीमा पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद सैनिकों के परिजनों, शिक्षक, समान सेवी और चिकित्सकों को नवाजा गया। होटल राजमहल में ‘अमर उजाला’ और सीसीसी ने मंडी शहर के अलावा जिला भर की 40 हस्तियों को सम्मानित किया। ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने इन्हें सम्मानित किया।

समारोह में मिल्कफेड के चेयरमैन चेत राम ठाकुर और डीएसपी मुख्यालय हितेश लखनपाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप मौजूद रहे। इस सम्मान समारोह में मंडी जिले के ऐसे लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सामाजिक कार्यों, समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा सेवाओं और कारोबार के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। समारोह में कारगिल शहीद और देश की सीमाओं पर आतंकी हमले में शहादत देने वाले सैनिकों की विधवाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा के हाथों सम्मान पाकर शहीद सैनिकों के परिजन भावुक हो गए। सम्मान लेने के लिए मणिपुर में आतंकी हमले में मसेरन गांव के शहीद मनोज कुमार की पत्नी पुष्पलता अपने बच्चों के साथ पहुंची थी। कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर (सेवानिवृत्त) को सम्मानित किया गया। ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा, मिल्डफेड के चेयरमैन चेत राम ठाकुर, डीएसपी हितेश लखनपाल ने ‘अमर उजाला’ और सीसीसी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के समारोह शहीदों के परिजनों के प्रति सम्मान को दर्शाते हैं। साथ ही शिक्षा, समाज सेवा के प्रति लोग प्रोत्साहित होते हैं। इस समारोह में सीसीसी के प्रिजिडेंट भरत अग्रवाल, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम शर्मा आदि अतिथि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें