फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वॉलीबाल में मोरला और बैडमिंटन में टिहरा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुजाबल्ह में तीन दिवसीय अंडर-14 बाल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को हुआ। कार्यक्रम में टिहरा वार्ड से जिला परिषद सदस्य अनिता कुमारी ने मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने मार्चपास्ट की सलामी ली और दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य पवन ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, चेस और विभिन्न सांस्कृतिक स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन वॉलीबाल का मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोरला और हुकल के बीच हुआ। मैच में मोरला की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। बैडमिंटन में टिहरा और सदा हवाणी के बीच हुए मैच में टिहरा की टीम विजयी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें