फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भारतीय मॉडल स्कूल ने जीतीं रिकॉर्ड ट्रॉफियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। अंडर-19 जोनल प्रतियोगिताओं में भारतीय मॉडल स्कूल पधर के विद्यार्थियों ने अपने सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक स्पर्धाओं में सर्वाधिक ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया। इस वर्ष बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं बरोट और बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं कुफरी में आयोजित की गईं। दोनों ही स्थानों पर भारतीय मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय की बालक एवं बालिका टीमों ने वन एक्ट प्ले और समूह गान में दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। सोलो सांग और इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक में प्रथम, भाषण स्पर्धा व रनर-अप में द्वितीय स्थान हासिल किया। चेयरमैन उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक कामयाबी के पीछे मार्गदर्शक शिक्षक निहाल गुलेरिया, अतुल चौहान, प्रीतिका, रमेश कुमार एवं विवेक कुमार का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्य डॉ. सुभ्रजीत चक्रवर्ती ने सभी विजेता प्रतिभागियों और गुरुजनों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें