फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: यूएई की कंपनी में नौकरी के लिए 50 से अधिक युवाओं का चयन

विज्ञापन
विदेश में रोजगार पाने के लिए उत्साहित युवा। स्त्रोत- विभाग
विज्ञापन
सरकारी पहल से विदेश में नौकरी का मिला अवसर
विज्ञापन

आठ जिलों के करीब 200 अभ्यर्थियों ने लिया भर्ती साक्षात्कार में भाग
37,700 से 45,000 रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर निजी एजेंटों के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी की आशंकाओं के बीच प्रदेश सरकार ने युवाओं को सरकारी स्तर पर भर्ती का अवसर उपलब्ध करवाया है। मंडी में आयोजित साक्षात्कार के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक कंपनी में विभिन्न पदों के लिए 50 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस भर्ती अभियान में प्रदेश के आठ जिलों के करीब 200 युवाओं ने पंजीकरण करवाया था।
हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड तथा श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल कॅरिअर सेंटर, मंडी में भर्ती साक्षात्कार आयोजित किए गए। यह भर्ती यूएई स्थित वर्टिव गल्फ एलएलसी कंपनी के लिए की गई। मुंबई की एक्मे एंटरप्राइजेज ने इसमें भर्ती एजेंसी के रूप में सहयोग किया।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों में सहायक, तकनीकी ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन और फिटर सहित विभिन्न पदों के उम्मीदवार शामिल हैं। पद एवं निर्धारित शर्तों के अनुसार चयनित युवाओं को भारतीय मुद्रा में करीब 37,700 से 45,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
विज्ञापन

साक्षात्कार में शामिल मंडी के विजय कुमार ने कहा कि निजी एजेंटों के माध्यम से विदेश में नौकरी पाने के दौरान धोखाधड़ी की आशंका बनी रहती है। ऐसे में रोजगार कार्यालय के माध्यम से भर्ती साक्षात्कार आयोजित होना युवाओं के लिए मददगार साबित हो रहा है। मंडी के सुशील कुमार ने कहा कि घर के नजदीक साक्षात्कार होने से उन्हें विदेश में नौकरी पाने का अवसर मिला है। बिलासपुर के चेतन ठाकुर, कुल्लू के धर्मेंद्र कुमार और सोलन के आसिम ने भी सरकार की इस पहल को उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें